Quick Feed

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई तीव्रता

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई तीव्रताउत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है. भूकंप के झटके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अभी किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है.पिथौरागढ़ में जैसे ही लोगों को महसूस हुआ कि धरती हिल रही है, लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.9 थी.इससे पहले 4दिसंबर को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किया गया था. कुछ सेकंड तक आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई थी और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. कोठागुडेम जिले में सुबह 7:27 बजे तीन सेकंड तक भूकंप महसूस किया गया था.भूकंप आए तो क्या करेंभूकंप आने के वक्त यदि आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें. जब तक झटके खत्म न हों, बाहर ही रहें. चलती गाड़ी में होने पर जल्द गाड़ी रोक लें और गाड़ी में ही बैठे रहें. ऐसे पुल या सड़क पर जाने से बचें, जिन्हें भूकंप से नुकसान पहुंचा हो. भूकंप आने के वक्त यदि आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं. मज़बूत टेबल या किसी फर्नीचर के नीचे पनाह लें. टेबल न होने पर हाथ से चेहरे और सिर को ढक लें. घर के किसी कोने में चले जाएं और कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें. बिस्तर पर हैं तो लेटे रहें, तकिये से सिर ढक लें.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है. 
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button