स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Exit Poll Results 2024 : हरियाणा में कांग्रेस की बंपर जीत, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस का पलड़ा भारी

Exit Poll Results 2024 : हरियाणा में कांग्रेस की बंपर जीत, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस का पलड़ा भारीExit Poll 2024 Results of Haryana and J&K : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir Assembly Election) और हरियाणा (Haryana Assembly Election) के विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल्स (Exit Poll 2024) के नतीजों में  आ गए हैं. हरियाणा के अधिकतर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की बंपर जीत का अनुमान है और बीजेपी 10 साल बाद सत्ता से बाहर होती दिख रही है. वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्‍फ्रेंस को बढ़त मिलती नजर आ रही है. सभी एग्जिट पोल के निचोड़ एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्‍स में हरियाणा में भाजपा को 27 और कांग्रेस को 54 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं जजपा को एक, इनेलो को 2 और अन्‍य को 27 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर को लेकर पोल ऑफ पोल्‍स का अनुमान है कि यहां पर भाजपा को 27 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस-नेशनल कॉन्‍फ्रेंस की सीटों का आंकड़ा 42 तक पहुंच सकता है. जबकि पीडीपी 7 और अन्‍य 14 सीटें जीत सकते हैं. NDTV पोल ऑफ पोल्स: Thread में पूरा सार (1/3)#NDTVPollOfPolls । #ExitPolls ।#HaryanaElections ।#JammuKashmirElections pic.twitter.com/UxJAX2H8U8— NDTV India (@ndtvindia) October 5, 2024हरियाणा में दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 44 से 54 और  बीजेपी को 15 से 29 सीटें, वहीं ध्रुव रिसर्च ने बीजेपी को 22 से 32 और कांग्रेस को 50 से 64, Peoples Puls एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 49 से 61 और बीजेपी को 20 से 32 सीटें वहीं रिपब्लिक भारत- Matrize ने कांग्रेस को 55 से 62 और बीजेपी को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस सबसे आगे हैं. ‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान है तथा भाजपा के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है. पीडीपी को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में भाजपा को 28-30 सीट तो नेशनल कॉन्‍फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 31-36 सीट मिलने का अनुमान है. सर्वे में पीडीपी को पांच से सात तथा अन्य को आठ से 16 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वे में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35-40 और भाजपा को 20-25 सीट मिल सकती हैं. इसमें पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान है. 

Haryana, J&K Election Exit Poll Results : एग्जिट पोल के नतीजों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान है तो जम्‍मू-कश्‍मीर में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन आगे बताया जा रहा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button