Quick Feed

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग, कनाडा पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग, कनाडा पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तारकनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग मामले में कनाडा पुलिस (Canadian Police) ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि गिरफ्तार शख्स भारतीय है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि गिरफ्तार शख्स अभिजीत किंगरा है जिसे ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है. कनाडा पुलिस की तरफ से कहा गया है कि उसे एक अन्य शख्स की तलाश है जिसका नाम विक्रम शर्मा है जो फिलहाल इंडिया में है. कनाडा पुलिस के पास विक्रम शर्मा की तस्वीर नहीं है.क्या है पूरा मामला? 2 सितंबर 2024 को Colwood इलाके में फायरिंग हुई थी. फायरिंग की जिम्मेदारी लॉॉरेंस,गोल्डी और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी. घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से ली गयी थी. उसी समय कनाडा में एक ज्वैलर के घर भी फायरिंग हुई थी, उसकी जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी. उस मामले की जांच भी कनाडा पुलिस कर रही है.

फायरिंग की जिम्मेदारी लॉॉरेंस,गोल्डी और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी. घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से ली गयी थी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button