भारत
अयोध्या से देश को पहली अमृत भारत ट्रेन की सौगात
आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी

रामनगरी अयोध्या से देश को पहली अमृत भारत ट्रेन की भी सौगात मिलने जा रही है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ दिल्ली से दरभंगा जाने वाली इस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। यह ट्रेन रामनगरी को माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से भी जोड़ेगी।
लखनऊ मंडल के एपीआरओ विक्रम सिंह ने बताया कि 22 कोच वाली भगवा रंग की अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है। प्लेन रूपी इस ट्रेन में आगे पीछे दोनों तरफ इंजन होंगे। आठ जनरल बोगी, 12 स्लीपर और दो एसी कोच में 683 यात्री सफर कर सकेंगे।इससे अयोध्या से लखनऊ की दूरी महज डेढ़ घंटे में तय हो सकेगी।
- मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
- आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
- वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
- महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….



