Gold Silver Price Today: सोने में तेजी और चांदी फिसली, जानिए आज क्या रही कीमत

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. यह और महंगा हो गया है। 26 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 162,050 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मुंबई में यह कीमत 161,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
एक दिन पहले, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 प्रति 10 ग्राम हो गई थी. यह बढ़ोतरी मजबूत ग्लोबल ट्रेंड और सेफ-हेवन एसेट्स की लगातार खरीदारी के कारण हुई। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की हाजिर कीमत $5,181.46 प्रति औंस है.
चांदी का भाव
सोने के उलट, एक और कीमती धातु चांदी के भाव में 26 फरवरी की सुबह गिरावट आई. भाव 284,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 5,900 यानी दो प्रतिशत बढ़कर 277,900 प्रति किलोग्राम हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $90.30 प्रति औंस है. जनवरी में चांदी का भाव 4 लाख के पार चला गया था।



