छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 10 मजदूर घायल, 4 गंभीर


अकलतरा। तेज रफ्तार पिकअप पलट गई है। इसमें करीब दर्जनभर मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 मजदूर घायल है, जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना अकलतरा थाना की है।
सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, घटना अकलतरा थाना इलाके मिनीमात चौक की है मजदूरों से भरा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फॉलो करें क्लिक करें
इसे भी पढ़े- गृहमंत्री Amit Shah आएंगे बस्तर दौरे पर, महामंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी