Quick Feed

यूपी के मुरादाबाद से हिजबुल मुजाहिदीन का आंतकी उल्फत हुसैन गिरफ्तार, PoK में ली थी ट्रेनिंग

यूपी के मुरादाबाद से हिजबुल मुजाहिदीन का आंतकी उल्फत हुसैन गिरफ्तार, PoK में ली थी ट्रेनिंगउत्तर प्रदेश एटीएस ने हिजबुल मुजाहिदीन का आंतकी उल्फत हुसैन को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार उल्फत हुसैन कश्मीर के पुंछ का रहने वाला है और उसने POK में ट्रेनिंग ले रखी है. इस आंतकी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था. एटीएस ने कटघर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में इसे गिरफ्तार किया गया. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से बृहस्पतिवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का आतंकी लजर मसीह भी पकड़ा गया था. ये आंतकी महाकुंभ के दौरान अशांति फैलाकर भारत से फरार होना चाहता था. उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत इसे पकड़ा था.

उत्तर प्रदेश के एंटी टेररिस्ट स्क्वाड को बड़ी कामयाबी मिली है. हिजबुल मुजाहिदीन का आंतकी उल्फत हुसैन को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. इस आंतकी पर 25 हजार का इनाम था.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button