Quick Feed

यूपी के बदायूं में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, कई घायल

यूपी के बदायूं में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, कई घायलउत्तर प्रदेश के बदायूं में ऑटो और ट्रेम्पो की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के मुजरिया गांव के पास हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. साथ ही घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया. पुलिस अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं कर पाई है.राजस्थान में भी हुआ भीषण हादसाहाल ही में राजस्थान के सीकर जिले में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था.  भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि.30 अन्य घायल हुए थे. सालासर से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के नीचे दीवार से टकरा गई जिससे बस का चालक की तरफ वाला हिस्सा तहस नहस हो गया.

बदायूं में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ऑटो और ट्रेम्पो में जोरदार टक्कर हुई और इसकी चपेट में आकर 6 लोग की मौत हो गई.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button