ट्रेन में सफर के दौरान यदि यात्री की तबीयत बिगड़ी तो एक रुपये में उपचार
वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्थ यूनिट का नया सेटअप खुलेगा। इसमें आनकॉल चिकित्सक होंगे। ट्रेन में सफर के दौरान यदि यात्री की तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सक एक फोन पर मौजूद होंगे। एक रुपये में उपचार और दस रुपये में कई प्रकार की जांच होगी। यही नहीं, यहां एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी। शुरू में दस बेड का यूनिट होगा।
दुर्घटना चिकित्सा राहत वैन भी कैंट स्टेशन पर होगी। इसमें सभी चिकित्सकीय उपकरण और दवाएं होंगी। कहीं से भी दुर्घटना आदि की सूचना मिलने पर इस वैन के चिकित्सकीयकर्मी सभी संसाधन लेकर ट्रेन से रवाना हो जाएंगे। प्लेटफाॅर्म पर इमरजेंसी सेंटर भी बनाने का प्रस्ताव है।
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीपीएमडी) के. श्रीधर ने कैंट स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्थ यूनिट खुलने वाली जगह और अन्य संसाधनों की पूरी जानकारी ली है। संबंधित रेल अधिकारियों को इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा है।
बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर इमरजेंसी सेंटर खाेले जाने वाले स्थानों को चिह्नित किया। अब तक ट्रेन में यदि किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसे कोच से उतारकर नजदीकी रेल स्वास्थ्य केंद्र या फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है।
साफ-सफाई से दिखे संतुष्ट, खाद्य स्टालों पर गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश
सीपीएमडी के. श्रीधर कैंट स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। मगर, खाद्य स्टालों के निरीक्षण में गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों का गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली….
- ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
- 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद….
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं….
- वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई….


