मुख्य वन संरक्षक Raipur वृत्त कार्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


रायपुर। राजधानी रायपुर राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, पुलिस परेड ग्राउंड सहित मंत्रायल, इंद्रावती भवन सभी शासकीय कार्यालयों में आजादी का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। रायपुर के नगर घड़ी चौक समीप स्थित मुख्य वनसंरक्षक रायपुर वृत्त कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।


इस अवसर पर रायपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक राजू असागमणि ने तिरंगा झंडा फहराया फिर सभी कार्यालयीन कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का वंदन किया।


राजू असग्मनी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आजादी का महापर्व हमें सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के पश्चात प्राप्त हुई है। महात्मा गांधी के सपनों के अनुरुप भारत आज आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम का संकल्प भारत वासियों को दिया हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने वनमंडल क्षेत्र में अधिक से अधिक माताओं बहनों से वृक्षारोपण कराएं इस आजादी के पर्व के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें।