स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Tech & IT

भारत में iQOO Z11x जल्द होगी लांच, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

iQOO Z11x: भारत में 12 मार्च को iQOO Z11x लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले, ब्रांड ने इसके कलर ऑप्शन का खुलासा किया है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- प्रिज्मेटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक शेड में दिखाया गया है। कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंशन 7400 टर्बो SoC से पावर्ड होगा। डिवाइस में 7,200 mAh की बैटरी होगी जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

iQOO ने दावा किया है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन होगा। डिवाइस को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन के लिए 1 मिलियन से ज्यादा AnTuTu पॉइंट्स मिलने का दावा किया गया है। लावा ने अभी तक डिवाइस के बारे में अन्य स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म नहीं किए हैं।

लेकिन, अफवाहों से पता चला है कि फ़ोन तीन RAM/स्टोरेज कॉम्बो में आएगा: 6/128GB, 8/128GB, और 8/256GB, और यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। दूसरे खास फीचर्स में 50MP का मेन कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, और IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग होने की उम्मीद है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button