Quick Feed

जो जीता वही सिंकदर एक्ट्रेस 11 साल बाद कर रही हैं टीवी पर वापसी, इस शो में करछी चलाती आएंगी नजर

जो जीता वही सिंकदर एक्ट्रेस 11 साल बाद कर रही हैं टीवी पर वापसी, इस शो में करछी चलाती आएंगी नजरबॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में शामिल होने के लिए तैयार हैं. 90 के दशक की स्टार ने आज कुकिंग बेस्ड शो के लिए शूटिंग शुरू कर चुकी हैं. यह उनका पहला फुल टेलीविजन प्रोजेक्ट है. रियलिटी शो से जुड़े एक सोर्स ने इंडिया टुडे डिजिटल को बताया कि एक्ट्रेस से शो में शामिल होने के लिए शुरू से ही कॉन्टैक्ट किया गया था लेकिन तब बात नहीं बन पाई. उन्होंने कहा, “आयशा शो में शामिल होने के लिए काफी एक्साइटेड थीं और जब मेकर्स किसी नए चेहरे के आने की संभावना पर चर्चा कर रहे थेॉ तो उन्होंने फिर से उनसे संपर्क किया. इस बार डील जल्दी ही फाइनल हो गई और उन्होंने तुरंत शूटिंग शुरू कर दी. सीजन अच्छी तरह से शेप ले रहा है और आयशा के शामिल होने से शो में एक नया आयाम जुड़ जाएगा.”जो जीता वही सिकंदर, खिलाड़ी, सोचा ना था और उमराव जान जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए जानी जाने वाली आयशा ने 2022 में हश हश और 2023 में हैप्पी फैमिली: कंडीशन्स अप्लाई के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा.सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के नए सीजन में दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, फैजल शेख और तेजस्वी प्रकाश जैसे सितारों की भरमार है, जबकि फराह खान होस्ट हैं. जज शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार शो में वापसी कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर जल्द ही सोनी टीवी पर होगा.

बड़े पर्दे की लीड स्टार और अक्षय-आमिर जैसे सितारों के साथ स्केसफुल फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस इस शो में आएंगी नजर.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button