स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Kid’s Lunchbox Recipe: रात में कर लें तैयारी और सुबह 5 मिनट में बना कर तैयार करें टेस्टी लंच

Kid’s Lunchbox Recipe: रात में कर लें तैयारी और सुबह 5 मिनट में बना कर तैयार करें टेस्टी लंच

Kid’s Lunchbox Recipe: सुबह का समय हर महिला के लिए काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा होता है. बच्चों के लिए टिफिन बॉक्स तैयार करने से लेकर के घर वालों का नाश्ता, खाने से लेकर पति का लंच बॉक्स पैक करने की भी टेंशन रहती है. अगर आप भी सुबह की इस भागदौड़ से बचना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जो आपके बच्चे को पसंद भी आएगी और ये टेस्टी और हेल्दी भी है. सबसे अच्छी बात है कि आप इसकी तैयारी रात को कर के रख सकते हैं और सुबह 5-10 मिनट में आपका लंच बॉक्स बनकर तैयार हो जाएगा. हम बात कर रहे हैं ब्रेड कर्ड टोस्ट की. ये खाने में टेस्टी है और आपके बच्चे को जरूर पसंद आएगा. कर्ड ब्रेड टोस्ट बनाने की रेसिपी ( Bread Curd Toast Recipe)सामग्रीप्याजटमाटरहरी मिर्च (ऑप्शनल)दही सूजी ब्रेडगारजशिमला मिर्च नमक काली मिर्चदेसी घी या बटर रेसिपी इस डिश की सबसे खास बात यह है कि आप इसकी तैयार रात में कर सकते हैं. इसके लिए एक बाउल में दही लें. अब उसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें रवा मिलाएं और उसकी कंसिस्टेंसी ऐसी रखें कि ये ब्रेड पर अच्छे से स्प्रेड हो जाए. अब इसमें काली मिर्च डालकर मिक्स करें और इस बैटर को एयर टाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रख दें. अब आपको सुबह बस 5 मिनट का समय चाहिए अपना लंच तैयार करने के लिए. सुबह इस बैटर को निकालें इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और ब्रेड पर स्प्रेड कर के इसको तवें पर दोनों तरफ से सेंक लें. ब्रेड के एक साइड ही स्प्रेड लगाना है दूसरी तरफ से ब्रेड को हल्का सा क्रिस्पी कर लें. इसको बीच से काटकर टिफिन में पैक कर लें. इसे सॉस के साथ खाएं. ये आपके बच्चे को पसंद आएगा.History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Kid’s Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए 5 मिनट में बनाएं ये टेस्टी कर्ड टोस्ट. खाने में टेस्टी और हेल्दी है ये डिश.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button