LIVE : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा
LIVE : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगादिल्ली की राजनीति में अरविंद केजरीवाल के इस बयान ने हंगामा मचा दिया है कि दो दिन बाद वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. साथ ही उन्होंने जनता से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मिलने तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठने का संकल्प लेते हुए दिल्ली में समय पूर्व चुनाव कराने की भी मांग की है. वहीं भाजपा ने आप सुप्रीमो के इस कदम को नाटक करार दिया है और हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या उन्होंने अपनी पार्टी में अंदरूनी कलह के कारण इस्तीफे की पेशकश की है. बता दें कि शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ दिन में वे आप के विधायकों के साथ बैठक करेंगे और उनकी पार्टी के एक सहकर्मी को सीएम चुना जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि वो मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री तभी बनेंगे, ‘‘जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं.”दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और चुनाव फरवरी की शुरुआत में होने की उम्मीद है. LIVE UPDATE:
