LIVE: डीएनडी फ्लाई ओवर टोल फ्री रहेगा, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को रखा बरकरार, पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: डीएनडी फ्लाई ओवर टोल फ्री रहेगा, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को रखा बरकरार, पढ़ें लाइव अपडेट्ससुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा कि कंपनी ने डीएनडी फ्लाईवे के निर्माण पर हुए रिटर्न, ब्याज और लागत वसूल कर ली है और इसलिए वे और अधिक धन प्राप्त करने के हकदार नहीं हैं.संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है. बीते दिन संसद में धक्का-मुक्की की वजह से जोरदार हंगामा हुआ. आज भी संसद परिसर में राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कई मंदिर-मस्जिद विवादों के फिर से उठने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि वे ऐसे मुद्दों को उठाकर ‘‘हिंदुओं के नेता” बन सकते हैं. सहजीवन व्याख्यानमाला में ‘भारत-विश्वगुरु’ विषय पर व्याख्यान देते हुए भागवत ने समावेशी समाज की वकालत की और कहा कि दुनिया को यह दिखाने की जरूरत है कि देश सद्भावना के साथ एक साथ रह सकता है.
