स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

LIVE Update: जानलेवा हमले के बाद सेफ हैं ट्रंप, PM मोदी बोले- इस हमले से परेशान हूं

LIVE Update: जानलेवा हमले के बाद सेफ हैं ट्रंप, PM मोदी बोले- इस हमले से परेशान हूंडोनाल्‍ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ है. ट्रंप पर एक के बाद एक कई गोलियां चलीं. बताया जा रहा है कि एक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकली, जिससे वह घायल हो गए. हमले के बाद ट्रंप के कान और गाल पर खून बहता हुआ नजर आया. इस हमले में एक ट्रंप समर्थक के मारे जाने की खबर आ रही है. इस हमले में अज्ञात हमलावर के मारे जाने की खबर है. राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है. अमेरिका में नंवबर में राष्‍ट्रपति चुनाव होने हैं. ट्रंप और बाइडेन इन दिनों चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं और इसी दौरान ये हमला हुआ है. राष्ट्रपति बाइडेन ने शनिवार को अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप पर जानलेवा हमले की निंदा की और कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. सीक्रेट सर्विस और ट्रंप के प्रवक्ता दोनों ने बताया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ठीक हैं.Donald Trump Pennsylvania Rally Shooting  LIVE Update…

Donald Trump Pennsylvania Rally Shooting: डोनाल्‍ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग हुई. सीक्रेट सर्विस द्वारा उन्हें तुरंत कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button