LPG Cylinder Price : गैस सिलेंडर के दाम में कमी, इतने रुपए की राहत


नई दिल्ली। LPG Cylinder Price वित्त वर्ष आज से (1 अप्रैल) शुरू हो गया। साल के पहले ही दिन बड़ी खुशखबरी मिली है। रसोई गैस की कीमतों में लोगों को राहत मिली है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 92 रुपए कम हो गई है। नई दरें आज से ही लागू कर दी गई हैं।
लेकिन यह राहत सिर्फ व्यावसायिक सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मिली है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फॉलो कारों क्लिक करो
LPG Cylinder Price घरेलू सिलेंडर में राहत नहीं
घरेलू एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए कीमत में कोई राहत नहीं दी गई है। 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने के ही समान हैं।


गौरतलब है कि सरकार ने मार्च महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, शनिवार को 92 रुपए की कटौती की गई है।
1 मार्च को हुई थी वृद्धि
दाम में कमी के बाद दिल्ली में 19 किली वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 2028 रुपए है। बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर में एक जनवरी को 25 रुपए और 1 मार्च को 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी।
इसे भी पढ़े- share market today यदि आप शेयर मार्केट के बारे में जानना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें