Quick Feed

महाराष्‍ट्र : तीसरी बेटी को जन्‍म दिया तो पति ने पत्‍नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

महाराष्‍ट्र : तीसरी बेटी को जन्‍म दिया तो पति ने पत्‍नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलायाबेटियां, बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के आगे बढ़ रही हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही है. हालांकि कुछ लोगों को यह नजर नहीं आता है. वो आज भी अपनी पुरानी मानसिकता में जकड़े हैं और उसे छोड़ना नहीं चाहते हैं. इसी मानसिकता के कारण वह किसी भी हद तक चले जाते हैं. ऐसा ही महाराष्‍ट्र के प‍रभणी जिले में हुआ है, जहां पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, क्योंकि उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया था. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुंडलिक उत्तम काले ने गुरुवार रात को गंगाखेड नाका में अपनी पत्नी मैना की हत्या कर दी. घटना के संबंध में मैना की बहन ने शिकायत दर्ज कराई है. बेटियों को लेकर मारता था ताना : पुलिसअधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी को तीन बेटियों को जन्म देने को लेकर ताना मारता था और अक्सर इस मुद्दे पर उससे झगड़ा करता था. अस्‍पताल ले जाते वक्‍त हो गई मौत : पुलिसपुलिस अधिकारी ने कहा, “गुरुवार की रात ऐसे ही एक झगड़े के बाद उसने अपनी पत्‍नी पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी. वह चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी, जहां लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से जल चुकी थी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.” गंगाखेड़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि काले को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुंडलिक उत्तम काले ने गुरुवार रात को गंगाखेड नाका में अपनी पत्नी मैना की हत्या कर दी. घटना के संबंध में मैना की बहन ने शिकायत दर्ज कराई है. 
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button