स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

गलती सभी से होती है… समय रैना के’इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट करने पर आया अली गोनी का रिएक्शन

गलती सभी से होती है… समय रैना के’इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट करने पर आया अली गोनी का रिएक्शन

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इसी बीच कॉमेडियन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं. इसके चलते सोशल मीडिया पर इंटरनेट यूजर्स और लोगों का मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है. वहीं टीवी एक्टर अली गोनी ने कहा है कि मौजूदा स्थिति समय रैना के लिए संभालने से ज्यादा गंभीर हो गई है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि हमें उन्हें माफ करना चाहिए. अली गोनी ने एक्स पर पहले लिखा, उन्होंने समय को लेटेंट के सभी एपिसोड हटाने के लिए मजबूर किया. अच्छा नहीं है. उस 1 एपिसोड को हटा दिया जाना चाहिए था बस.. उन्होंने इस शो को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. जहां कुछ दिन पहले हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था अब हर कोई उनके खिलाफ है. Lol क्या यार.They forced Samay to delete all the episodes of latent.. not cool.. that 1 episode should have been deleted that’s it.. He has worked hard to make this show successful.. where everyone was praising him few days back now everyone is against him lol kya yaar— Aly Goni (@AlyGoni) February 12, 2025इसके अलावा पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अली गोनी इस मामले में रिएक्शन देते हुए कहते हैं, मुझे नहीं पता. उसने सॉरी बोल दिया होगा. एपिसोड डिलीट हो गया तो ठीक है. गलती सभी से होती है उनसे भी हुई है. समय सबको एंटरटेन करता आ रहा है. वह एक अच्छा इंसान है. ठीक है गलती हो गई. आगे जब रणवीर इलाहबादिया के बारे में उनसे पूछा जाता है तो वह कहते हैं, मैं उन्हें पर्सनली नही जानता. मैंने उनका कंटेंट उतना देखा नहीं है. गलत बात तो की है इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन माफी भी मांग ली है. तो इससे भी ज्यादा चीजें होती है हमारे देश में तो मुझे लगता है उस पर भी ध्यान देना चाहिए सबको.  View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)बता दें, समय रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है. मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था. मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो.”

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इसी बीच कॉमेडियन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button