स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Tech & IT

Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च डेट आई सामने, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 70 Fusion: अगले महीने लॉन्च होगा। कंपनी ने इस आने वाले फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई गई है, जिससे फोन के बारे में कई डिटेल्स पता चली हैं, जैसे कलर ऑप्शन, डिज़ाइन, कैमरा कॉन्फ़िगरेशन, बैटरी कैपेसिटी और डिस्प्ले फीचर्स। ऑफिशियल लॉन्च के बाद, फोन फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

भारत में लॉन्च डेट (कन्फर्म)

यह आने वाला Motorola फोन अगले महीने 6 मार्च, 2026 को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। फोटो में फोन दो कलर ऑप्शन में दिख रहा है। फिलहाल यह पता नहीं है कि इस फोन की कीमत कितनी होगी, या यह कितने RAM और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशन्स (कन्फर्म)

इस फोन में दुनिया का पहला 50-मेगापिक्सल का Sony LYT 710 कैमरा सेंसर होगा, साथ ही 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो और डेप्थ कैमरा सेंसर भी होंगे। फोन में पावरफुल 7000 mAh की बैटरी होगी। AI फीचर्स से लैस इस हैंडसेट के सभी कैमरा सेंसर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर होगा।

सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 nits पीक ब्राइटनेस और HDR 10+ का सपोर्ट होगा। फोन के साथ कंपनी का 68 वॉट का टर्बोपावर चार्जर भी आएगा, जो फोन को जल्दी चार्ज करेगा। यह भी बताया गया है कि इस फोन से जुड़े अगले फीचर की जानकारी 28 फरवरी 2026 को सामने आएगी।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button