
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान बनाया है। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने टीम को पांच बार खिताब जिताया।
रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्रशंसक निराश हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं बल्कि मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी दुखी हैं। सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है।
सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों को लग रहा है कि रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर सूर्यकुमार नाराज हैं। कहा जा रहा था कि अगर रोहित कप्तानी से हटते हैं तो सूर्या को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।
वह फ्रेंचाइजी के साथ लगातार बने हुए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में कप्तानी भी की थी, लेकिन हार्दिक को कप्तान बना दिया गया। हार्दिक दो साल पहले मुंबई को छोड़कर गुजरात चले गए थे। वहां उन्होंने दो सीजन में कप्तानी की थी। अब वह वापस मुंबई की टीम में आए हैं और उन्हें कप्तान बना दिया गया है।
- बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, नक्सल प्रकरण वापसी हेतु हर सप्ताह होगी बैठक, प्रभावित परिवारों को मिले हर संभव सहायता…..
- उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत……
- पंचायत के कार्यों में गुणवत्ता हो सर्वाेच्च प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..



