स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट में 21 कैंडिडेट के नाम, 2 मंत्रियों के टिकट काटे, 2 मुस्लिमों को भी मैदान में उतारा

हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट में 21 कैंडिडेट के नाम, 2 मंत्रियों के टिकट काटे, 2 मुस्लिमों को भी मैदान में उताराहरियाणा में BJP की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है. दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे. अब 21 और उम्मीदवारों के नामों के साथ ही पार्टी ने अब तक 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. अब सिर्फ 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है. BJP  ने जुलाना ने विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में उतारा है. BJP  पहली और दूसरी लिस्ट में अब तक 5 मंत्रियों का टिकट काट चुकी है.पटौदी (रिजर्व) और राई सीट पर उतारे महिला उम्मीदवारBJP ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया है. सोनीपत की राई सीट से प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली की जगह कृष्णा गहलावत को मौका दिया गया है. जबकि गुरुग्राम की पटौदी (रिजर्व) सीट से बिमला चौधरी को उतारा गया है. RSS वर्कर रिटायर्ड टीचर ने महेंद्रगढ़ सीट से भरा नॉमिनेशनवहीं, महेंद्रगढ़ सीट पर एक RSS वर्कर रिटायर्ड टीचर कैलाश पाली बिना टिकट मिले ही BJP कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भर चुके हैं. जबकि यहां से पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा दावेदार हैं. लिहाजा फिलहाल इस सीट पर उम्मीदवार फाइनल नहीं हुआ है.4 सितंबर को जारी हुई थी पहली लिस्टहरियाणा में BJP ने बुधवार (4 सितंबर) को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इनमें 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है. जबकि 3 मंत्रियों के टिकट काटे गए थे. पार्टी ने पहली लिस्ट में 25 नए चेहरों को उतारा था. जबकि 7 विधायकों का टिकट काटा गया. इस लिस्ट में 8 महिलाओं को भी मौका दिया गया. Haryana BJP List: हरियाणा में BJP ने खत्म किया सस्पेंस, 67 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखिए

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इससे पहले BJP की पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ था.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button