Quick Feed

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद, 3 घायल

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद, 3 घायलमणिपुर के नारनसेना इलाके में आधी रात को कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया. जबकि इस हमले में 3 जवान घायल हुए हैं. ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारनसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं.  मणिपुर पुलिस ने इस हमले की जानकारी की और बताया कि ये हमला आधी रात को हुआ है. बता दें कि शुक्रवार को मणिपुर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई है. वोटिंग खत्म होने के कुछ घंटों बाद ये हमला किया गया है.जानकारी के अनुसार बाहरी मणिपुर सीट पर मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद केंद्रीय सुरक्षा बल की पोस्ट पर हमला किया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नारनसेना गांव में पहाड़ी की ओर से घाटी क्षेत्र की ओर गोलीबारी की गई. इस दौरान पोस्ट के अंदर एक बम गिरा और विस्फोट हो गया. धमाके की चपेट में आकर चार कर्मी घायल हो गए. जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई. अन्य घायल जवानों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रदीप कुमार झा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बाहरी मणिपुर में अधिक मतदान और हिंसा की घटनाओं की जानकारी दी. मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, “लगभग एक घंटे पहले हमें मिली आखिरी रिपोर्ट तक, मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत के बीच था और कोई बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं थी.”उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान लोग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकले. एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी की एक घटना सामने आई और कोई बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली.”बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र, 13 विधानसभा क्षेत्र… मतदान शांतिपूर्ण रहा… ईवीएम को नुकसान पहुंचाने की एक घटना अब तक सामने आई है. झा ने आगे कहा कि बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में 2019 के चुनाव की तुलना में मतदान अपेक्षाकृत अधिक शांतिपूर्ण रहा. “लोग भारी संख्या में आए हैं. पिछले चुनावों की तुलना में, बाहरी मणिपुर में चुनाव बहुत शांतिपूर्ण रहा है…एक या दो घटनाओं के बावजूद, कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है और मतदान बहुत उत्साहजनक रहा है.”इससे पहले, 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की कई घटनाएं सामने आने के बाद 22 अप्रैल को आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था.सात चरण के आम चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था. चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती चरण में कुल मतदान 62 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया. अगले दौर का मतदान 7 मई को होगा. वोटों की गिनती और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगेमणिपुर में गोलीबारी में तीन व्यक्ति घायलइस महीने की शुरुआत में  तेंगनौपाल जिले के पेलयांग गांव में सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए थे. पुलिस के अनुसार थौबल की सीमा से करीब 25 किमी दूर तेंगनौपाल जिले के पेलयांग गांव में मेइती और कुकी विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई थी.ये भी पढ़ें-  दिल्‍ली के एमसीडी स्‍कूलों में किताबों की किल्‍लत, अदालत की केजरीवाल सरकार को फटकारVideo : Delhi: MCD में AAP और BJP का हंगामा, दोनों पार्टी के पार्षदों ने की नारेबाजी

इस महीने ही थौबल की सीमा से करीब 25 किमी दूर तेंगनौपाल जिले के पेलयांग गांव में मेइती और कुकी विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई थी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button