प्रGATI का बजट - छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष का बजट
अर्थव्यवस्था

OnePlus Nord की आज सेल, स्पेशल डिस्काउंट के साथ Buds फ्री

डेस्क। नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, OnePlus Nord CE 3 Lite 5G आपके लिए एक अच्छा सौदा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की खासियत है कि इसमें 108MP के प्राइमरी लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन सेल आज यानी 11 अप्रैल को है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में बड़ी बैटरी

OnePlus Nord में आपको बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा मिलता है। कीमत की बात करें तो ये हैंडसेट 20 हजार रुपए से कम की शुरुआती कीमत पर आता है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स और दूसरी डिटेल्स।

फॉलो कारों क्लिक करो

कितनी है कीमत

OnePlus Nord स्मार्टफोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19 हजार 999 रुपए है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है। हैंडसेट दो कलर ऑप्शन- क्रोमैटिक ग्रे और पैस्टल लाइम में आता है। इसकी सेल दोपहर 12 बजे अमेजन डॉट इन, वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी।

इस बैंक कार्ड पर मिलेगा डिस्काउंट

Nord CE 3 Lite पर ग्राहकों को डिस्काउंट का अच्छा ऑफर है। इसका लाभ ICICI Bank कार्ड पर ही मिलेगा। ग्राहकों 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।

OnePlus Nord Buds फ्री

इसके साथ ही कंपनी OnePlus Nord Buds भी फ्री दे रही है। इतना ही नहीं हैंडसेट के साथ OnePlus Nord Watch की खरीद पर 1000 रुपए का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

क्या हैं मोबाइल में फीचर्स?

Nord CE 3 Lite 5G में 6।72-inch का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेज्योलूशन के साथ आता है। हैंडसेट में Snapdragon 695 प्रोसेसर है, जो 8GB RAM के साथ आता है। डिवाइस 256GB तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।


स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस Android 13 पर बेस्ड Oxygen OS 13.1 पर काम करता है।


फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W की SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

इसे भी पढ़े- Arijit Dhoni : IPL 2023 के उद्घटना समारोह में अरिजीत ने छुए धोनी के पैर, जानिए क्यों

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button