छत्तीसगढ़दुर्ग संभाग

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 महिलाएं घायल, दो गंभीर

कबीरधाम। जिले में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में 20 महिलाएं घायल हो गईं। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार होकर 30 से अधिक महिलाएं खेत में मज़दूरी के लिए ग्राम भेंडी से नांहदा जा रहीं थी। इस दौरान खैरीडीही गांव के पास पिकअप के पलट जाने से सवार महिलाएं गिर पड़ी।

फॉलो करें क्लिक करें

Pickup overturned
Pickup overturned

हादसे में करीबन 20 महिलाओं को चोट आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल रवाना किया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह रायपुर जिले खरोरा में भी घटना सामने आई थी। मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई थी। भी सब्जी बाड़ी में मजदूरी के लिए निकले थे।

इसे भी पढ़े- chhattisgarh liquor record : भूपेश सरकार की बड़ी उपलब्धि, छत्तीसगढ़िया ने 10 महीने में डकार गए 5 हजार 400 करोड़ का शराब

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button