Quick Feed
PM मोदी ने किया केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास, जानें इसके बड़े फायदे

PM मोदी ने किया केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास, जानें इसके बड़े फायदे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee 100th Birth Anniversary) की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो (Khajuraho) में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना (Ken-Betwa River Linking National Project) का शिलान्यास किया. PM मोदी ने किया केन-वेतबा परियोजना का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां कांग्रेस है, वहां शासन नहीं हो सकता. दशकों से बुंदेलखंड के लोगों ने इसका खामियाजा भुगता है. पीढ़ी दर पीढ़ी यहां के किसानों, माताओं, बहनों ने पानी के लिए संघर्ष किया है. ये स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि कांग्रेस ने कभी जल संकट के स्थायी समाधान के बारे में नहीं सोचा.
