कांग्रेस ने पिछले यानी 2018 के विधानसभा चुनावों में किसानों के कर्ज माफ का वादा किया था। इस वादे के बदौलत कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भारी जीत दर्ज करने में मदद मिली थी। एक बार फिर से कांग्रेस सत्ता में भारी जीत के साथ वापसी के लिए यही दाव फेंक रही है.

छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। कहा कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता बरकरार रखती है, तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान डाले जाएंगे। भूपेश बघेल सरकार ने पहले कहा था कि उसने 2018 का वादा पूरा करते हुए राज्य के 18.82 लाख किसानों के 9,270 करोड़ रुपये के कृषि लोन माफ कर दिए हैं।

सक्ती विधानसभा में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने लोगों से एक बार फिर कांग्रेस को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस को चुनें ताकि हम किसानों के लोन माफ कर सकें।
- Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू
- रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2 को लेकर बड़ा ऐलान, 7 मार्च को टेलर होगा रिलीज
- भीषण सड़क हादसा, अचानक अनियंत्रित होकर बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, कई घायल
- असम में वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, दो जांबाज पायलट शहीद
- राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा, जनजातीय कला और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना, प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीव के संरक्षण को किया प्रोत्साहित….



