स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

Protest MLA Brihaspat : थप्पड़बाज के खिलाफ बैंक कर्मियों का आंदोलन, किसान परेशान, विधायक बृहस्पत सिंह ने दिया धरना

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

सरगुजा। Protest MLA Brihaspat रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ सरगुजा संभाग के सहकारी बैंक के कर्मचारी आंदोलन में है। इससे संभाग के लाखों किसानों को भारी परेशानी हुई। वहीं अब विधायक ने भी कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक धरना देकर भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। उन्होंने विधायक पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है।

Protest MLA Brihaspat किसानों के साथ कौन

बता दें कि Protest MLA Brihaspat यह विवाद किसानों के खाते से पैसों के आहरण को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि बैंक कर्मचारी मनमानी करते हैं। जानबूझकर किसानों को पेमेंट नहीं करते। पैसों की मांग की जाती है। जब किसान इसका विरोध करते हैं तो कर्मचारी दुर्व्यवहार पर उतारू हो जात हैं। बताया जाता है कि इसी तरह का मामला जब विधायक बृहस्पत सिंह तक पहुंचा तो विधायक 3 अप्रैल को किसानों के साथ सहकारी बैंक रामानुजगंज पहुंचे और बैंक कर्मचारियों को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।

फॉलो कारों क्लिक करो

वीडियो वायरल होने के बाद विधायक के कृत्य पर सवाल

जब इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बवाल मच गया। भाजपा ने बृहस्पत सिंह को घेरना शुरू कर दिया। एक जनप्रतिनिधि के इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठाया। वहीं कांग्रेस ने बृहस्पत सिंह का बचाव किया, लेकिन कृत्य को गलत बताया।

Protest MLA Brihaspat
Protest MLA Brihaspat

इधर, Protest MLA Brihaspat विरोध में सहकारी बैंककर्मियों ने बैंक को बंद कर दिया। बैंक कर्मचारियों ने अम्बिकापुर पहुंच सरगुजा आईजी से विधायक बृहस्पत सिह पर कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा था और संभाग के सभी सहकारी बैंक को दो दिनों तक बंद रखने का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़े- MLA Brihaspat Singh : थप्पड़बाज विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

मीडिया में किरकिरी होने के बाद विधायक बृहस्पत सिह भी में धरने पर बैठ गए। विधायक किसान आक्रोश आंदोलन के बैनर तले धरने पर बैठे हैं। बृहस्पत सिह का आरोप है कि बैंककर्मी भ्रष्टाचार में संलिप्त है और किसानों से दुर्व्यवहार करते हैं। एक दिव्यांग किसान से गलत व्यवहार किया गया। बैंककर्मियों द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही विधायक ने एसडीएम रामानुजगंज को ज्ञापन भी सौंपा है।

वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री का भी बयान सामने आया था। इसमें उन्होंने दोनों पक्षों को बातचीत से मामला खत्म करने की बात कही थी।

इसे भी पढ़े- Kiccha Sudeep BJP : मक्खी फेम अभिनेता किच्चा सुदीप भाजपा के लिए करेंगे प्रचार, लेकिन मिली धमकी

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button