प्रGATI का बजट - छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष का बजट
भारत

Rahul Gandhi bail : राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली जमानत, याचिका के खिलाफ 3 मई को अगली सुनवाई

नई दिल्ली। Rahul Gandhi bail कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें 13 अप्रैल तक जमानत दी गई है। बता दें कि राहुल को दो साल की सजा सुनाई गई थी, उसी सजा के खिलाफ याचिका पर 3 मई को अगली सुनवाई होगी। इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

Rahul Gandhi bail तीन राज्यों के पहुंचे थे सीएम

उनके सूरत रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंचीं। वह राहुल के साथ सूरत के सेशंस कोर्ट भी पहुंची थीं। इससे पहले सोनिया गांधी ने भी राहुल से मुलाकात की। इसके अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

फॉलो कारों क्लिक करो

Rahul Gandhi bail
Rahul Gandhi bail

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में भरूच से सूरत जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया। सूरत की सेशन कोर्ट के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के समर्थन में हाथों में पोस्टर लिए हुए हैं।

पिछड़ों का अपमान किया- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार पिछड़ों का अपमान करने का काम किया है। दुख इस बात का है कि कांग्रेस ने माफी मांगना तो दूर, दबाव बनाने और डराने का काम कर रही है। जब तीन वर्ष थे तब तो इनके साथ कोई नहीं गया। अब राज्य के मुख्यमंत्रियों को कामकाज छुड़ाकर, इस काम पर लगाया है।

बता दें कि सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि के मुकदमे में दोषी ठहराया था। अदालत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई है। इस वजह से वायनाड से लोकसभा की उनकी सदस्यता रद कर दी गई।

इसे भी पढ़े- Amit shah Bastar: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

Onima Shyam Patel

Related Articles

Back to top button