राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस आज मंगलवार को अपना जनघोषणा पत्र जारी करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जयपुर के कांग्रेस वार रूम से जारी किया कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र।
अंतिम दौर पर पहुंच चुके राजस्थान चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपने दौरे और रैलियों का सिलसिला तेज कर दिया है। बीजेपी से प्रधानमंत्री मोदी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज जयपुर में 5:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज लगातार दूसरे दिन राजस्थान का दौरा करेंगे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी भी राजस्थान का दौरा करने पहुंच रहे हैं।

राहुल गांधी आज उदयपुर और जालौर का दौरा करेंगे। राहुल गांधी उदयपुर और जालौर में जनसभा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सुबह दस बजे उदयपुर पहुंचेंगे, इसके बाद वो दिनभर अलग-अलग जगह जनसभा करके तीन बजे लखनऊ वापसी करेंगे।
- जनगणना 2027 की तैयारी: सूरजपुर में व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू, 16 अप्रैल से स्व-गणना का मिलेगा अवसर….
- जल जीवन मिशन से बदली जीवन की तस्वीर, वनांचलों के दूरस्थ गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल….
- युवा शक्ति ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति है- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कवर्धा के जानकी वन धाम शिवालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…..
- करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी….



