’51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स’ अभी शुरू हुए हैं और एक्ट्रेस कार्ला सूजा ने मैक्सिकन सीरीज ‘ला कैडा’ के लिए अवॉर्ड जीत लिया है। उन्हें भारत की शेफाली शाह सहित कई लोगों के साथ नॉमिनेट किया गया था।
शेफाली को ‘दिल्ली क्राइम सीज़न 2’ के लिए नॉमिनेशन मिली थी। विनर की घोषणा करते हुए, इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 के आधिकारिक अकाउंट ने शेयर किया, ‘ला कैडा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस, इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड कार्ला सूजा को जाता है।’

Shefali Shah के अलावा, बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में नॉमिनेटेड सेलेब्स में डेनिश सीरीज ‘ड्रोमेरेन’ के लिए कोनी नीलसन और ‘ब्रिटिश शो आई हेट सुजी टू’ के लिए बिली पाइपर, ‘ला कैडा’ के लिए कार्ला सूजा थे। जबकि शेफाली अपने शो के दूसरे सीज़न ‘दिल्ली क्राइम 2’ के लिए अपना पहला एमी हार गईं। यह भारत के लिए पहला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड था।
‘दिल्ली क्राइम 2’ के बारे में
'दिल्ली क्राइम 2' का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है। इसमें शेफाली शाह ने लीड एक्ट्रेस डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का रोल प्ले किया था। उनके साथ राजेश तिलंग और रसिका दुग्गल भी थे। शेफाली ने इस इवेंट में एक सुंदर साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा और बिंदी के साथ पूरा किया।
- रैपिडो यूजर्स के लिए बड़ी खबर, बिना सत्यापन के चल रही ऑनलाइन कैब सेवा पर उठे सवाल
- अब पहाड़ी चौक गुढि़यारी रोड के दोनों ओर के टूटेंगे मकान, रेलवे स्टेशन के लिए मिलेगा एक और मार्ग
- जगदलपुर जेल में गूंजे मंत्र, रेप केस में बंद प्रेमी से शादी करने जेल पहुंची प्रेमिका
- दुर्ग में मिला अत्यंत दुर्लभ सफेद करैत जंगल में छोड़ा गया, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
- सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….



