Quick Feed

लाल कमीज, गले में रूमाल और आंखों में सवाल, जानते हैं अमिताभ बच्चन की इस 45 साल पुरानी फोटो की फिल्म का नाम

लाल कमीज, गले में रूमाल और आंखों में सवाल, जानते हैं अमिताभ बच्चन की इस 45 साल पुरानी फोटो की फिल्म का नामबी टाउन के एंग्री यंग मैन रहते हुए अमिताभ बच्चन ने ऐसी बहुत सी फिल्मों में काम किया है जिसमें उनके डायलॉग्स, उनके किरदार और उनका स्टाइल यादगार बन गया. उस दौर की फिल्मों में सिर्फ अमिताभ बच्चन की एक झलक ही काफी होती है ये जानने के लिए वो फिल्म कौन सी है. अब इसी तस्वीर को ले लीजिए. अगर आप अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाले दौर के हार्डकोर फैन रहे हैं तो झट से पहचान जाएंगे कि ये फिल्म कौन सी है. गौर से देखिए इस लुक को और अनुमान लगाने की कोशिश करिए.ट्विटर पर मौजूद इस फोटो में अमिताभ बच्चन एक लाल शर्ट में दिखाई दे रहे हैं. इस प्लेन शर्ट के साथ उन्होंने गले में रुमाल भी लपेटा हुआ है. उनके बाल कुछ बिखरे हुए हैं  और माथे पर आए हुए हैं. चेहरा देखकर ये अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि वो अपनी एंग्री यंग मैन की भूमिका को निभाते हुए कुछ गुस्से में हैं. साथ ही उनकी आंखों के एक्सप्रेशन देखकर ये समझा जा सकता है कि सीन कुछ ऐसा है जो उन्हें चौंका रहा है और वो बहुत से सवालों के जवाब जानने के लिए बेताब हैं.Amitabh Bachchan in Manmohan Desai’s Suhaag (1979) https://t.co/qe5Gcoefmz— Movies N Memories (@BombayBasanti) May 19, 2024वैसे तो हमें यकीन है कि बिग बी के फैंस इस फिल्म का नाम जान ही गए होंगे. जो नहीं जाने उन्हें बता दें कि इस फिल्म का नाम है सुहाग. 1979 में रिलीज हुई फिल्म में नजर आई थी उस दौर की सुपरहिट जोडी अमिताभ बच्चन और शशि कपूर. इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपॉजिट थीं रेखा और शशि कपूर की जोड़ी थी परवीन बाबी के साथ. फिल्म एक रिवेंज एक्शन ड्रामा फिल्म थी. जिसमें दो पक्के दोस्तों को क्लाइमैक्स में ये पता चलता है कि असल में दोनों सगे भाई हैं. सुहाग को मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट किया था.

अगर आप अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाले दौर के हार्ड कोर फैन रहे हैं तो झट से पहचान जाएंगे कि ये फिल्म कौन सी है. गौर से देखिए इस लुक को और गैस करने की कोशिश कीजिए.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button