Quick Feed

रीना रॉय की बेटी सुपरस्टार बनने को है तैयार, चेहरा और सादगी ऐसी फैन भी हुए लट्टू, बोले- अब आई आलिया, कियारा की टक्कर

रीना रॉय की बेटी सुपरस्टार बनने को है तैयार, चेहरा और सादगी ऐसी फैन भी हुए लट्टू, बोले- अब आई आलिया, कियारा की टक्करसत्तर से अस्सी के दशक के बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिनके बच्चे फिल्मी पर्दे पर आए, कुछ टिके और कुछ बिना कोई कमाल दिखाए चले गए. लेकिन कुछ एक्टर या एक्ट्रेस ऐसे भी हैं, जिनके बच्चों का फिल्मों में आना तो दूर उनकी झलक भी लोगों के बीच कभी नजर नहीं आई. सनम खान भी गुजरे दौर की एक सुपर हिट हीरोइन की बेटी हैं, जो खूबसूरती में अपनी मां को जबरदस्त टक्कर जरूर देती हैं, लेकिन कभी फिल्मी पर्दे का रुख नहीं किया. आपको बताते हैं ये हसीन बाला किस एक्ट्रेस की बेटी हैं.रीना रॉय की बेटी हैं सनम खानसनम खान एक्ट्रेस रीना रॉय की बेटी हैं. रीना रॉय अपने दौर की हिट एक्ट्रेस में शुमार हैं. सत्तर से अस्सी के दशक में रीना रॉय के नाम का डंका बॉलीवुड में बजा करता था. रीना रॉय ने अपने दौर के हर हिट एक्टर के साथ काम किया है और स्क्रीन स्पेस भी जम कर हासिल की है. उन्होंने गांव की गोरी से लेकर शहरी मेम और दबंग हसीना तक के किरदार बेहद उम्दा तरीके से अदा किए हैं. इसके अलावा रीना रॉय डांस में तो माहिर थी हीं उनके कई गाने भी बेहद हिट हैं. सनम खान इन्हीं रीना रॉय की बेटी हैं. जो खूबसूरती में अपनी मां को भरपूर टक्कर देती हैं लेकिन कभी फिल्मों का रुख नहीं किया.अपने करियर में टॉप पर रहते हुए ही रीना रॉय ने शादी का अहम फैसला ले लिया था. उन्होंने 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की और बॉलीवुड को छोड़ दिया. हालांकि दोनों ने सात साल में ही अपना रिश्ता खत्म किया और तलाक ले लिया. अब उनकी बेटी की तस्वीर रीना रॉय के साथ वायरल हो रही है, जिसे देखकर यूजर्स ये सवाल कर रहे हैं कि अब तक सनम खान कहां थीं. सनम खान भले ही फिल्मी पर्दे से हमेशा दूर रहीं लेकिन खूबसूरती की जिक्र हो तो वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस कम नहीं हैं. 

आप में से बहुत लोगों ने रीना रॉय की बेटी को नहीं देखा होगा. आप रीना रॉय की खूबसूरत बेटी को देखने के बाद यकीनन हैरान रह जाएंगे .
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button