Quick Feed

काले कपड़ों में खुद को छुपा कर पत्नी संग महाकुंभ पहुंचे रेमो डिसूजा, संगम में डुबकी लगाई, की नाव की सवारी, संतों का लिया आशीर्वाद 

काले कपड़ों में खुद को छुपा कर पत्नी संग महाकुंभ पहुंचे रेमो डिसूजा, संगम में डुबकी लगाई, की नाव की सवारी, संतों का लिया आशीर्वाद  महाकुंभ 2025 में देश दुनिया से भक्त आ रहे हैं.  बॉलीवुड एक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी शनिवार को महाकुंभ पहुंचे. उन्होंने काले कपड़े से अपना चेहरे ढका था. उन्हें पहली नजर में पहचानना मुश्किल था, लेकिन संगम किनारे सीढ़ियों पर गुजरते समय एक महिला ने उन्हें पहचान लिया. महिला ने रेमो डिसूजा को रोकना चाहा, लेकिन वह आगे बढ़ गए. हालांकि इसके बाद उनके कई फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिले.रेमो ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें वह काले कपड़े पहने हुए हैं. हाथ में बैग लेकर चल रहे हैं. पत्नी लिजेल भी साथ में हैं. रेमो संगम में उतरे, डुबकी लगाई और ध्यान में लीन दिखे. उन्होंने नाव की सवारी भी की. पक्षियों को नमकीन खिलाई. रेमो पत्नी लिजेल के साथ महाकुंभ पहुंचे थे.  रेमो ने पत्नी के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का प्रवचन सुना और आशीर्वाद लिया. वहीं रेमो को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी. इस पर मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल किए. इस पर रेमो ने कहा- महादेव और मेरे चाहने वाले साथ हैं, तो मुझे कुछ नहीं होगा.बता दें कि रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर, डांसर, फिल्म डायरेक्टर और टेलीविजन जज हैं. उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है, लेकिन उन्होंने फिल्म और डांस की दुनिया में रेमो डिसूजा के नाम से अपनी पहचान बनाई.रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को केरल के पालक्काड में हुआ था. उनके पिता गुजरात के जामनगर में इंडियन एयरफोर्स में तैनात थे। यहीं उनकी परवरिश हुई.रेमो ने ‘ABCD’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की, जो डांस पर आधारित हैं. उन्होंने डांस रियलिटी शो जैसे ‘डांस इंडिया डांस’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘डांस प्लस’ में बतौर जज काम किया है.

रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर, डांसर, फिल्म डायरेक्टर और टेलीविजन जज हैं. उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है, लेकिन उन्होंने फिल्म और डांस की दुनिया में रेमो डिसूजा के नाम से अपनी पहचान बनाई.रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को केरल के पालक्काड में हुआ था.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button