Samsung Galaxy A37 और A57 लॉन्च, फोन डिजाइन डिटेल्स ने बढ़ाई धड़कनें

Samsung Galaxy A37 : सैमसंग अपनी लेटेस्ट A-Series के फोन Galaxy A37 और Galaxy A57 को भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजेलॉन्च करेगी। इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने फोन की डिटेल्स बतीने वाले एक वीडियो के जरिए इसके डिजाइन और लुक की जानकारी रिवील की है। हालांकि बाद में इस वीडियो को YouTube से हटा लिया गया।
संभावित स्पेसिफकेशन्स
सैमसंग ने गैलेक्सी ए37 में 6.7-इंच का डिस्प्ले हो सकता है और इसमें Exynos 1480 चिपसेट दिया जा सकता है। गैलेक्सी ए57 में 6.6-इंच FHD+ AMOLED डिस्पले मिल सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। वहीं इस फोन में Exynos 1680 चिपसेट का साथ मिलने की बात कही जा रही है।
इसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है और साथ 12-एमपी का अल्ट्रावाइड और 5 एमपी कैमरा मिल सकता है। इसमें 12 एमपी का सेल्फी कैमरा भी मिलने की बात कही जा रही है। गैलेक्सी ए57 5जी की बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 45W का चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
संभावित कीमत जानिए
Galaxy A37 में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत वियताम में 10,990,000 VND हो सकती है जिसे भारतीय रुपये में देखें तो कुल 39,000 रुपये की कीमत बैठ सकती है। इसके अलावा गैलेक्सी ए57 के लिए देखा जाए तो वियतनाम में 12,490,000 VND इसकी कीमत हो सकती है जो भारतीय रुपये में 44,500 रुपये बैठते हैं।



