Quick Feed

“पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए हमले से स्तब्ध हैं” :चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की विश्व के बड़े नेताओं ने की निंदा

“पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए हमले से स्तब्ध हैं” :चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की विश्व के बड़े नेताओं ने की निंदा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान हुए हमले की विश्व के बड़े नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वो इस “चौंकाने वाले वीडियो को देखकर स्तब्ध” रह गए. वहीं जापान के प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा ने कहा कि “लोकतंत्र को चुनौती देने वाली किसी भी प्रकार की हिंसक घटना के खिलाफ हमें दृढ़ता से खड़े रहना चाहिए.”ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने एक्स पर हमले की निंदा में पोस्ट करते हुए कहा, “किसी भी रूप में राजनीतिक हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और मेरी संवेदनाएं इस हमले के सभी पीड़ितों के साथ हैं.”जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी के बाद राजनीतिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, “हमें लोकतंत्र को चुनौती देने वाली किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए. मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह और उनकी पत्नी सारा, पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में “राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए हमले से स्तब्ध हैं”. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.”हंगरी के प्रधानमंत्री ने भी गोलीबारी के बाद ट्रम्प के लिए ‘संवेदनाएं और प्रार्थनाएं’ व्यक्त कीं.बता दें कि पेंसिलवेनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते दौरान ट्रंप पर हमला किया गया था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक गोली सीधे डोनाल्ड ट्रंप के कान को छू कर निकल गई. इस घटना के बाद हमलावर को वहीं ढेर कर दिया गया है. 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने एक्स पर हमले की निंदा में पोस्ट करते हुए कहा, “किसी भी रूप में राजनीतिक हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और मेरी संवेदनाएं इस हमले के सभी पीड़ितों के साथ हैं.”
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button