Quick Feed

मुंबई में खुलेगा Tesla का पहला शो-रूम, एलन मस्क ने साइन किया लीज डील

मुंबई में खुलेगा Tesla का पहला शो-रूम, एलन मस्क ने साइन किया लीज डीलअमेरिकी दिग्गज इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी टेस्ला (Tesla) का भारत में पहला शोरूम मुंबई में खुलेगा. इस शोरूम के लिए दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (BKC) में लीज डील साइन किया है. मिली जानकारी के अनुसार टेस्ला ने 16 फरवरी 2025 से अगले 5 साल के लिए लीज डील साइन किया है. लीज डील के अनुसार टेस्ला अपने मुंबई स्थित शो-रूम के लिए पहले साल का किराया 4,46,000 अमेरिकी डॉलर यानी कि तीन करोड़ 87 लाख रुपए किराया चुकाएगी. 4003 वर्ग फीट में होगा टेस्ला का मुंबई शोरूमलीज डील के अनुसार शोरूम का किराया हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा. लीज के आखिरी यानी 5वें साल शोरूम का किराया बढ़ते-बढ़ते 5,42,000 डॉलर हो जाएगा. मुंबई के बीकेसी स्थित मेकर मैक्सिटी बिल्डिंग में टेस्ला का शोरूम खुलेगा. इस शोरूम का एरिया 4003 वर्ग फीट यानी 372 वर्ग मीटर है. रिपोर्ट के अनुसार ये एरिया बास्केटबॉल के एक कोर्ट के बराबर है.BKC में सभी बड़े ब्रांड के ऑफिस और स्टोरमालूम हो कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स मुंबई एयरपोर्ट से नजदीक है और यहां तमाम बड़े और नामी ग्लोबल ब्रैंड्स के ऑफिस और स्टोर हैं. टेस्ला शुरुआत में इंपोर्ट की गई गाड़ियों को भारत में बेचेगा. ये गाड़ियां जर्मनी की राजधानी बर्लिन से इंपोर्ट की जाएंगी. पिछले महीने पीएम मोदी से मिले थे एलन मस्करॉयटर्स ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि कार निर्माता के प्रमुख एलन मस्क की अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद टेस्ला ने भारतीय शहरों नई दिल्ली और मुंबई में दो शोरूम के लिए स्थानों का चयन किया है. मुंबई के बाद टेस्ला का दूसरा शो-रूम दिल्ली में खुलेगा. 

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी टेस्ला भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलने जा रही है. इस शोरूम के लिए लीज डील साइन कर लिया गया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button