स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

महाराष्‍ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदला, अब अहिल्‍यानगर नाम से जाना जाएगा

महाराष्‍ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदला, अब अहिल्‍यानगर नाम से जाना जाएगामहाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है. इस जिले का नाम अब अहिल्यानगर हो गया है. बकायदा इसके बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर करने को मंजूरी दे दी थी. इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल ने अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला कर केंद्र से मंजूरी मांगी थी.महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने बताया था कि 18वीं सदी में इंदौर (मध्यप्रदेश) की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं. इससे पहले महाराष्ट्र औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था. अहमदनगर का नाम बदलने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी. मांग के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अहमदनगर जिले का नाम बदलने की घोषणा की थी.जिसके बाद नगर निगम ने एक प्रस्ताव निकाला. इसके बाद राज्य कैबिनेट की तरफ से भी इसे मंजूरी दे दी गई. फिर ये प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास गया. हालांकि इस पर रेलवे ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया. अब शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में केंद्र को भेजे जाने वाले अंतिम प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई.

महाराष्ट्र का अहमदनगर जिला अब आधिकारिक रूप से अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button