Quick Feed

इस 50 साल पुरानी हॉरर मूवी का टीजर भी था डरावना, सिनेमाघरों में था बैन, एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, देखेंगे तो कांपेगी रूह

इस 50 साल पुरानी हॉरर मूवी का टीजर भी था डरावना, सिनेमाघरों में था बैन, एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, देखेंगे तो कांपेगी रूहआज हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर साउथ में हॉरर फिल्मों की भरमार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 50 साल पहले एक ऐसी डरावनी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसकी पहली झलक ने ही दर्शकों को डरा दिया था. हाल ऐसा था कि टीजर ट्रेलर को सिनेमाघरों में कहते हुए बैन किया गया कि यह बहुत डरा देने वाला है. इतना ही नहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस फिल्म ने कई लोगों की जानें भी लीं. जबकि लीड एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी भी मिली. वहीं अगर आज भी दर्शक देख लें तो लोगों की रूह कांप उठेगी. यह एक हॉलीवुड फिल्म है, जिसका नाम द एक्सॉर्सिस्ट है. फिल्म का डायरेक्शन विलियम फ्राइडकिन ने किया था. आज भी इस फिल्म को शापित कहा जाता है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस फिल्म को देखते समय कई लोगों को दिल का दौरा पड़ा तो कई को उल्टियां होने लगीं. इसके चलते सिनेमाघरों में एब्युलेंस पहुंच जाती थी. IMdb के अनुसार, ओरिजनल टीजर ट्रेलर, जिसमें लगभग सफेद चेहरे वाले राक्षस की अंधेरे में तेजी से चमकती हुई तस्वीरों के अलावा कुछ नहीं था. इसे कई सिनेमाघरों में बैन कर दिया गया था, क्योंकि इसे “बहुत डरावना” माना गया था.  यह फिल्म वॉर्नर ब्रॉस की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ऑल टाइम फिल्मों में से एक है. इतना ही नहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस लिंडा ब्लेयर को धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा मौत की धमकियां दी गई, क्योंकि उनका मानना ​​था कि फिल्म में “शैतान का महिमामंडन किया गया है”. इसके चलते वार्नर ब्रदर्स ने फिल्म के रिलीज होने के बाद छह महीने तक एक्ट्रेस की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड को तैनात रखा. इसके चलते इस हॉरर फिल्म के हर तरफ चर्चे हुए और आज भी यह डरावनी वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन पर आती है.  

आज हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर साउथ में हॉरर फिल्मों की भरमार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 50 साल पहले एक ऐसी डरावनी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button