Quick Feed

अमेरिका में गौतम अदाणी, परिवार पर रिश्वत के आरोप नहीं, मीडिया में छपी खबरें गलत, स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी का बयान

अमेरिका में गौतम अदाणी, परिवार पर रिश्वत के आरोप नहीं, मीडिया में छपी खबरें गलत, स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी का बयान अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि गौतम अदाणी, सागर अदाणी और वरिष्ठ कार्यकारी विनीत जैन पर अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) के आरोपपत्र में अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून (FCPA) के तहत कोई आरोप नहीं हैं. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी है. एक्सचेंज फाइलिंग में, AGEL ने कहा है कि अदाणी ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर विभिन्न मीडिया ग्रुप ने जो खबरें छापी गई हैं, वो भी गलत हैं. कंपनी ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि अदाणी ग्रुप के प्रमुख अधिकारियों गौतम अदाणी, सागर अदाणी और सीनियन डायरेक्टर विनीत जैन, अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (FCPA) के तहत रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं. अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपने बयान में कहा है कि समूह के खिलाफ मीडिया में जो खबरें छपी हैं वो पूरी तरह से गलत हैं.  अदाणी ग्रीन एनर्जी ने स्पष्ट किया है कि गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून के तहत रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगाया गया है. कंपनी ने जोर देकर कहा कि केवल Azure Power के अधिकारियों और एक कनाडाई निवेशक पर ही रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं.कंपनी का कहना है कि DoJ के आरोपों में गौतम अदाणी, सागर अदाणी या विनीत जैन का नाम नहीं है.”एफसीपीए का उल्लंघन करने की साजिश” और “न्याय में बाधा डालने की साजिश” के आरोप में इन तीनों का नाम नहीं है.भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में अदाणी समूह के किसी भी अधिकारी का नाम नहींअदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपने बयान में कहा कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से संबंधित आरोप में केवल अज़ूर पॉवर के रंजीत गुप्ता, सिरिल कैबेंस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा ​​और रुपेश अग्रवाल और सीडीपीक्यू (कैस डे डेपॉट एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक – कनाडाई संस्थागत निवेशक और अज़ूर के सबसे बड़े शेयरधारक) का नाम शामिल है. बयान में कहा गया है कि अदाणी समूह के किसी भी अधिकारी का नाम इसमें नहीं है.

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने स्पष्ट किया है कि गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून के तहत रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगाया गया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button