स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

बिहार में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, खराब रिपोर्ट कार्ड वाले मंत्रियों का कट सकता है पत्ता

बिहार में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, खराब रिपोर्ट कार्ड वाले मंत्रियों का कट सकता है पत्ताबिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल हो सकता है. सोमवार को BJP और JDU के प्रदेश अध्यक्षों के बीच बंद कमरे में आधे घंटे तक मुलाकात हुई. मीटिंग खत्म कर बाहर आए BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के चेहरे पर खुशी दिखी. जिसके बाद माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की सरकार में खराब रिपोर्ट कार्ड वाले मंत्रियों को ड्रॉप किया जा सकता है. उनकी जगह नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं.मंगलवार को JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा, “दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बूथ लेबल तक कैसे बेहतर तरीके से आपसी तालमेल बिठा कर काम करे, इसपर चर्चा हुई है. इसके अलावा हमारी पार्टी का सदस्यता अभियान भी चल रहा है. संगठन को कैसे मजबूत बनाए हमलोगों ने इसपर बात की है.”नीतीश के ‘अर्जुन’ के सी त्यागी ने नीचे क्यों रख दिए हथियार, क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?बिहार : ‘किसी भी वक्त हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार’बीजेपी और JDU के प्रदेश अध्यक्षों के बीच बंद कमरे में हुई मुलाकात. बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बोले – “किसी भी वक्त हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार”#Bihar | #BJP | #JDU | #BiharNews pic.twitter.com/hyZKNlYDhF— NDTV India (@ndtvindia) September 9, 2024जब दिलीप जायसवाल से पूछा गया कि क्या कैबिनेट विस्तार होगा, तो इसपर उन्होंने कहा कि आयोग और बोर्ड की लिस्ट तैयार हो गई है. कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है.JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, “NDA में आपसी तालमेल बेहतर कैसे हो, इसे लेकर बहुत जल्द को- ऑर्डिनेशन कमिटी बनाई जाएगी. इसकी चर्चा भी हुई है और आगे भी होगी. ये एक औपचारिक मुलाकात थी.” अभी नीतीश कैबिनेट में किस दल से कितने मंत्री?इस समय बिहार के मंत्री परिषद में JDU, BJP और जीतन राम मांझी की ‘हम’ को मिलाकर कुल 30 सदस्य हैं. नीतीश कुमार CM हैं. जबकि विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम हैं. मंत्री परिषद की अधिकतम सीमा 36 है. इसलिए 6 और मंत्री बनाए जा सकते हैं. राज्य में एक साल बाद विधानसभा का चुनाव हैं. ऐसे में  कुछ नए लोगों को भी मौका देकर विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश की जा सकती है.वो 6 बयान जिनके कारण केसी त्यागी विवादों में घिरे और देना पड़ा इस्तीफा; नीतीश कुमार ने फेरा मुंह

इस समय बिहार के मंत्री परिषद में JDU, BJP और जीतन राम मांझी की ‘हम’ को मिलाकर कुल 30 सदस्य हैं. नीतीश कुमार CM हैं. जबकि विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम हैं. मंत्री परिषद की अधिकतम सीमा 36 है. इसलिए 6 और मंत्री बनाए जा सकते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button