Quick Feed

इस फिल्म के नाम है सबसे लंबा ट्रेलर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज, इतने में निबटा लेंगे आप तीन मूवी

इस फिल्म के नाम है सबसे लंबा ट्रेलर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज, इतने में निबटा लेंगे आप तीन मूवीबॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं हैं जिनमें दो इंटरवेल रखे गए थे. इन फिल्मों की चर्चा बहुत रही थी. मगर आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में पता नहीं होगा जिसका रनिंग टाइम ही 30 दिन है. अगर आप इसके ट्रेलर के बारे में जान लेंगे तो एक दम चौंक जाएंगे. इस फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हुए हैं. ये फिल्म साल 2020 में आई थी. ये फिल्म खूब सुर्खियों में रही थी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम एम्बियंस है. जिसे स्वीडिश डायरेक्टर एंडर वेबर्ग ने डायरेक्ट किया था.एम्बियंस 2020 में रिलीज होने पर दुनिया की सबसे लंबी फिल्म बनी. फिल्म के रनिंग टाइम की बात करें तो ये सिर्फ 720 घंटे यानी 30 दिन की है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका ट्रेलर दिमाग हिला देने वाला था. जिसकी टाइमिंग 7 घंटे 20 मिनट थी. इतने समय में तो करीब आप बॉलीवुड की 3 फिल्में देख सकते हैं.वेबर्ग ने साल 2014 में फिल्म का टीजर रिलीज किया था. जिसकी टाइमिंग करीब 72 मिनट थी. उन्होंने 2018 में 72 घंटे का ट्रेलर रिलीज करने का प्लान किया था मगर बाद में 2020 में 7 घंटे का ही रिलीज किया था. बता दें वेबर्ग ने अपने 20 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं. रिपोर्ट्स की माने तो एंबिएंस उनकी आखिरी फिल्म थी.ये फिल्म 31 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी मगर ऐसा हो नहीं पाया. ये फिल्म आजतक रिलीज नहीं हो पाई है. मेकर्स ने सिर्फ फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज करके ही छोड़ दिया. 

अगर आप इसके ट्रेलर के बारे में जान लेंगे तो एक दम चौंक जाएंगे. इस फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हुए हैं. ये फिल्म साल 2020 में आई थी. ये फिल्म खूब सुर्खियों में रही थी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button