स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है ये हरी सब्जी, फायदे जान आज से ही लगेंगे खाने

स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है ये हरी सब्जी, फायदे जान आज से ही लगेंगे खानेSpinach Benefits in Hindi: पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है. सर्दियों में आने वाली फ्रेश पालक को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है. अगर आप रोजाना पालक का सेवन करते हैं, तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि पालक में  पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आप पालक को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं जैसे, पालक का सूप, पालक का जूस, पालक की सब्जी आदि. अगर आपको आयरन की शिकायत है तो आप पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पालक को कैसे करें डाइट में शामिल और क्या हैं फायदे. कैसे करें पालक को डाइट में शामिल- (How To Make Palak Salad)पालक को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. अगर आप ब्रेकफास्ट में सलाद खाना पसंद करते हैं तो पालक के सलाद को ट्राई कर सकते हैं. पालक का सलाद बनाने के लिए आपको पालक, टमाटर, खीरा और गाजर को धो लें. इसमें आप कॉर्न को भी एड कर सकते हैं. इसके अलावा आप अगर अंडे खाते हैं तो इसमें उबले अंडे मिक्स कर सकते हैं. इसके बाद चाट मसाला और नींबू का रस डालकर सर्व करें.पालक खाने के फायदे- (Health Benefits Of Eating Spinach)1. माइग्रेन-पालक में मौजूद एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण गठिया और माइग्रेन जैसी दिक्कत को दूर करने में मदद कर सकता है.ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये चीज, शीशे की तरह चमक जाएगी स्किन, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन 2. आंखों-पालक में मौजूद कैरोटीनॉयड और विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है. आंखों के हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं.3. पाचन-जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती हैं उन लोगों के लिए पालक का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. पालक में कई ऐसे गुण हैं, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.4. आयरन-पालक को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. रोजाना पालक खाने से आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं.5. इम्यूनिटी-पालक को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

Palak Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में पालक का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आप पालक को इस तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button