Quick Feed

Live: महाकुंभ में स्नान के लिए आज और कल रह सकती है भारी भीड़, योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे संगम

Live: महाकुंभ में स्नान के लिए आज और कल रह सकती है भारी भीड़, योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे संगमउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ अब समापन की ओर बढ़ रहा है. शनिवार और रविवार को ऑफिसों की छुट्टी रहने के कारण बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग संगम पहुंच सकते हैं. इसको लेकर शासन-प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम घाट, लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट का दौरा करेंगे. बीजेपी चीफ जेपी नड्‌डा भी प्रयागराज में हैं. अंतिम दिन महाशिवरात्रि के मौके पर भी भारी भीड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है. इसे लेकर जिला प्रशासन और मेला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अच्छी व्यवस्थाएं बनाने में जुट गया है.डीएम रविंद्र कुमार मंदार ने बताया, “हमने आयोजनों के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. तीर्थयात्रियों के लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. यहां की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी ने भी समीक्षा बैठक की है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान के दौरान किसी भी तरह से कोई दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा.”उन्होंने कहा कि कहीं अगर कोई समस्या आ रही है, तो उसे भी तुरंत सुलझाने के निर्देश दिए जा रहे हैं. यहां पर 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अच्छी व्यवस्थाओं के साथ पवित्र स्नान किया है. मेला अब अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमान लगाया था कि महाकुंभ में इतनी तादाद में भीड़ आएगी. इसलिए, व्यवस्थाएं सुचारू रूप से दुरुस्त होनी चाहिए. शनिवार और रविवार को पुलिस डायवर्जन योजना लागू करती है. सीएम खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. सीमावर्ती जिलों के साथ भी हमारा अच्छा समन्वय है. 

शनिवार और रविवार को पुलिस डायवर्जन योजना लागू करती है. सीएम खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. सीमावर्ती जिलों के साथ भी हमारा अच्छा समन्वय है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button