Quick Feed
Today Big News : एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की खबर, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक
Today Big News : एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की खबर, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठकमुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की खबर मिली, जिसके बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई. इसके बाद सबसे पहले फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर आइसोलेशन बे में इसकी जांच की जा रही है. सभी सुरक्षा एजेंसी मौके पर मौजूद हैं. वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की आज सुबह 10 बजे बैठक है. इस बैठक में राहुल गांधी भी कई बड़े नेताओं के साथ मौजूद रहेंगे. LIVE UPDATES
देश और दुनिया की खबरों की फटाफट जानकारी के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें. हम इसमें सबसे तेज और संक्षेप में लेटेस्ट खबरें आप तक पहुंचाएंगे.
