स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
मध्यप्रदेश

Virat-Anushka ने की महाकाल की भस्म आरती, पूजा–पाठ कर लिया आशीर्वाद

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

Virat-Anushka ने लिया आशीर्वाद

बोल छत्तीसगढ़। शनिवार की सुबह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir Ujjain) पहुंचे। Virat-Anushka ने यहां सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती (Bhashma Aarti) की। महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों नंदी हॉल में बैठें रहें।

यह भी देखें : क्लिक करें

मीडिया से की बातचीत

बता दें हाल ही में इंदौर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बार्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा Virat-Anushka शनिवार की सुबह 4 बजे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां दोनों बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल दर्शन के बाद वीरुष्का ने मीडिया से बातचीत की।

अनुष्का शर्मा ने कही यह बात

मीडिया से बात करते हुए विराट ने जय महाकाल कहा। जबकि अनुष्का ने कहा की भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लग रहा है। भष्म आरती के बाद Virat-Anushka ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। इस दौरान विराट कोहलीगले में रुद्राक्ष की माला और मस्तक पर चन्दन का त्रिपुंड लगाकर धोती-सोला पहने हुए थे। जबकि अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आई। दर्शन के बाद दोनों लगभग डेढ़ घंटे तक नंदी हाल में बैठें रहें।

मंदिर–मंदिर कर रहे दर्शन

इन दिनों अक्सर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा Virat-Anushka मौका मिलते ही मंदिरों और आध्यात्मिक जगहों का रुख कर रहें हैं। पिछले साल के अंत में दोनों ने उत्तराखंड स्थित कैंची धाम जाकर सिद्ध नीम करौली बाबा का दर्शन किया था। इसके बाद नए साल में दोनों वृन्दावन पहुंचे। दोनों यहां भी बाबा नीम करौली आश्रम गए। यहां अनुष्का, कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे दो दिनों तक वृन्दावन में रुके थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे और संतों से मुलाक़ात की।

यह खबर पढ़ें : https://bolchhattisgarh.in/pickup-full-of-laborers-overturned-20-women-injured/

Bol Chhattisgarh Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button