Quick Feed

मांगी हाथ की बनी चाय, तो शख्स ने कर दिया अजब कारनामा, वायरल वीडियो देख घूमा लोगों का सिर, बोले- अच्छा है हाथ के पकौड़े नहीं मांगे

मांगी हाथ की बनी चाय, तो शख्स ने कर दिया अजब कारनामा, वायरल वीडियो देख घूमा लोगों का सिर, बोले- अच्छा है हाथ के पकौड़े नहीं मांगेChai viral video: हमारे देश में अक्सर लोगों की दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है. चाय के बिना जैसे सुबह ही नहीं होती. वहीं कुछ लोगों को किसी खास के हाथ से बनी चाय ही चाहिए होती है. मां, बहन, बीवी, भाई, पति या दोस्त कोई भी एक इंसान जिसके हाथ की बनी चाय आपके मुंह लग जाती है आप फिर उनके हाथ की बनी चाय ही पीना चाहते हैं. ऐसे में आपने भी अक्सर लोगों को बोलते सुना होगा, मुझे तुम्हारे हाथ की चाय पीनी है. लेकिन एक शख्स ने इसे शायद समझने में भूल कर दी और कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो देख आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे.हाथ की चाय!Sheikh_Jee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में चाय बनाने वाली एक सॉसपेन नजर आती है, जिसमें बनाने वाले ने अपना हाथ रखा हुआ है. वह हाथ के ऊपर चाय की पत्ती डालता है और फिर पानी डालता है और हाथ को हिलाता है. वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है, मुझे तुम्हारे हाथ की चाय बहुत पसंद है. वहीं कैप्शन में लिखा है, लो पी लो अब. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.वीडियो देख नहीं मांगेंगे किसी की ‘हाथ की चाय’View this post on InstagramA post shared by Sheikh_Jee (@sheikhjee2022)आए मजेदार कमेंट्सवीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और करीब डेढ़ लाख लोगों ने इस पर लाइक किया है. वीडियो पर लोग बेहद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अच्छा हुआ तुम्हारी हाथ के पकोड़े पसंद हैं नहीं कहा. दूसरे ने लिखा, हमें चाय उबलते हुए देखनी है. तीसरे यूजर ने कमेंट किया, अरे, उबाला तो नहीं इसे. एक अन्य यूजर ने कहा, कोई मुझे ऐसा कहेगा तो मैं भी अब यही करूंगी. एक ने लिखा, अगर पकोड़े मांग लेता तो क्या होता.

वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और करीब डेढ़ लाख लोगों ने इस पर लाइक किया है. वीडियो पर लोग बेहद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अच्छा हुआ तुम्हारी हाथ के पकोड़े पसंद हैं नहीं कहा. दूसरे ने लिखा, हमें चाय उबलते हुए देखनी है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button