Quick Feed

कहां मिलते हैं ऐसे दोस्त… लड़की ने काटा केक तो अंदर से निकली ऐसी चीज, हैरान रह गई बर्थडे गर्ल, यूजर्स बोले- हमें भी चाहिए ऐसा Cake

कहां मिलते हैं ऐसे दोस्त… लड़की ने काटा केक तो अंदर से निकली ऐसी चीज, हैरान रह गई बर्थडे गर्ल, यूजर्स बोले- हमें भी चाहिए ऐसा Cakeहर किसी के जीवन में उसके जन्मदिन (Birthday) का दिन बेहद खास होता है. हमारे जन्मदिन को खास बनाने के लिए परिवार वाले और दोस्त खास इंतज़ाम करते हैं और खास तोहफा देकर हमें स्पेशल फील करवाते हैं. कई बार तो इस दिन को यादगार बनाने के लिए दोस्त ऐसा प्रैंक भी करते हैं कि उसको शायद हम पूरी लाइफ कभी भूल नहीं पाते. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दोस्तों ने अपनी फ्रेंड के बर्थडे पर सरप्राइज (Birthday Surprise) के लिए कुछ खास किया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ दोस्त अपनी फ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आप देखेंगे कि लड़की केक काटने से पहले उसपर लगी डेकोरेशन की चीज को हटाती है. लेकिन, उसे निकालते ही उसके अंदर से प्लास्टिक में पैक किया हुआ 500 का नोट निकलता है. इसके बाद तो एक के बाद एक 500 के नोट निकलते ही जाते हैं. देखते ही देखते केक के अंदर से लड़की 29 नोट निकालती है और सभी 500 के नोट हैं. ये सरप्राइज देखकर लड़की हैरान रह जाती है. उसे अपने दोस्तों का ये सरप्राइज काफी पसंद आता है और वो बहुत खुश हो जाती है.देखें Video:कहाँ मिलते है ऐसे दोस्त ? pic.twitter.com/dJdFeic3AE— Purviii✿? (@Purveee333) October 22, 2024इस वीडियो को एक्स पर @Purveee333 नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- कहां मिलते हैं ऐसे दोस्त. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- उसके कुल 14 हज़ार 500 रुपये मिले हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे बर्थडे में ये केक चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा- कैमरा बंद होने के बाद सारे पैसे ले लिए होंगे. चौथे यूजर ने लिखा- मुझे भी चाहिए ऐसे दोस्त.ये Video भी देखें: 

एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दोस्तों ने अपनी फ्रेंड के बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए कुछ खास किया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button