Quick Feed

दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाते-खिंचवाते अचानक लड़के ने किया ऐसा डांस, यूजर्स बोले- नाच ये रहा है शर्म हमें आ रही है…

दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाते-खिंचवाते अचानक लड़के ने किया ऐसा डांस, यूजर्स बोले- नाच ये रहा है शर्म हमें आ रही है…सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शादी-ब्याह के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं. नाच-गाने से लेकर दूल्हा-दुल्हन के स्पेशल और फनी मोमेंट्स सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स और व्यूज बटोर रहे हैं. जयमाला के दौरान फनी मोमेंट्स वाले वीडियो भी लोगों के बीच खूब वायरल होते रहते हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक शादी का वीडियो चर्चा बटोर रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़का स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन के सामने अचानक से डांस करने लगता है.अचानक नाचने लगा लड़कावायरल वीडियो किसी शादी का है जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं. नए जोड़े को गिफ्ट देते हुए कुछ और लोग भी स्टेज पर मौजूद हैं. एक कतार में खड़े होकर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे लोगों में से एक लड़का निकल कर सामने आता है. स्टेज के बीचोबीच वह लड़का अचानक से डांस करना शुरू कर देता है. लड़के की इस हरकत को देखकर पीछे स्टेज पर खड़े कुछ लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है. यह वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है.देखें Video:View this post on InstagramA post shared by Janardhan Chafe.12 (@janardhan.chafe.12)’मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए’शादी के स्टेज पर अचानक डांस शुरू करने वाले लड़के का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख खूब मौज काट रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 7.9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लगभग 11.5 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इसे अन्य 28.6 हजार लोगों के साथ शेयर किया है. लोग वीडियो में डांस कर रहे लड़के के खूब मजे ले रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए.” दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं तो बाहर फिकवा दूं इसे चाहे दुल्हन का भाई क्यों न हो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “नाच आप रहे हैं शर्म मुझे आ रही है.”ये Video भी देखें: 

इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वेडिंग का वीडियो चर्चा बटोर रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़का स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन के सामने अचानक से डांस करने लगता है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button