Quick Feed

क्यों रिसने लगी मुंबई की 12000 करोड़ में बनी टनल? दो महीने पहले हुआ था उद्घाटन

क्यों रिसने लगी मुंबई की 12000 करोड़ में बनी टनल? दो महीने पहले हुआ था उद्घाटनमुंबई की महत्‍वाकांक्षी कोस्‍टल रोड सुरंग (Coastal Road Tunnel) को लेकर सरकार की किरकिरी हो रही है. उद्घाटन के तीन महीने भी नहीं हुए कि करोड़ों की लागत से बनकर तैयार सुरंग में पानी का रिसाव होने लगा है. मुंबई में मॉनसून 10-11 जून को प्रवेश कर सकता है. ऐसे में ये कोस्टल रोड बारिश में कितनी सुरक्षित है, अब ऐसे सवाल उठ खड़े हुए हैं. करीब 12 हजार करोड़ हजार करोड़ की लागत से बनकर तैयार इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का इसी साल 11 मार्च को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने उद्घाटन किया था. यह देश की पहली सड़क है, जो समुद्र के नीचे बनी है. पहले मुंबईकरों को वर्ली से मरीन ड्राइव तक जाने में 40 मिनट लगते थे. मुंबई कोस्टल रोड के उद्घाटन के बाद यात्री इस दूरी को सिर्फ 9 से 10 मिनट में तय कर रहे हैं. हालांकि, मानसून से दो हफ्ते पहले मुंबई कोस्टल रोड सुरंग से रिसाव शुरू हो गया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए. सुरंग के निकास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर, मरीन ड्राइव-एंड की ओर तटीय सड़क पर पानी भर गया. दीवारों पर सीलन, कई जगह नजर आ रहे काले धब्‍बे कोस्‍टल रोड प्रोजेक्‍ट को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं. सीलन के कारण दीवारों पर कई जगह काले धब्बे पड़ गए हैं.  बताया जा रहा है कि रविवार सुबह से ही रिसाव जारी है. दीवार में नमी आ रही है. सुरंग में रिसाव किस कारण से हुआ यह अभी भी स्पष्ट नहीं है, जांच चल रही है. सीएम शिंदे ने किया कोस्‍टल रोड सुरंग का दौरा मॉनसून आने में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं, ऐसे में कोस्टल रोड सुरंग से रिसाव की खबर पर खुद सीएम एकनाथ शिंदे यहां का दौरा करने के लिए पहुंचे. उन्‍होंने सुरंग का निरीक्षण किया और कहा कि कुछ ही दिनों में सबसे उम्दा तकनीक के सहारे इसे भरा जाएगा और बारिश में यहां किसी भी हाल में पानी नजर नहीं आएगा. नज़र नहीं आएगा.सीएम शिंदे ने कहा कि कल मुझे खबर मिली कि पानी लीक हो रहा है तो मैंने तुरंत कमिश्नर को फोन किया. दो-तीन जगहों पर लीकेज है. किसी भी लीकेज की जांच की जाएगी. मैंने सुरंग विशेषज्ञों से भी मुलाकात की है. इसकी मूल संरचना को कोई खतरा नहीं है. विशिष्ट तकनीक के उपयोग से इसे भरा जाएगा. स्थायी समाधान निकालेंगे. यात्रियों को परेशानी नहीं होगी और बरसात में यहां पर पानी नहीं दिखेगा. समुद्र तल से 17 से 20 मीटर नीचे है सुरंग  इससे पहले 10 अप्रैल को पानी हाजी अली कोस्टल रोड के पैदल यात्री अंडरपास में घुस गया था. तब भी बीएमसी की खूब आलोचना हुई थी. अब खतरा बारिश को लेकर है कि मानसून के दौरान आखिर ये कोस्टल रोड की ये सुरंग कितनी सुरक्षित है? 12.19 मीटर व्यास वाली सुरंग में सिर्फ एक तरफा यातायात ही जारी है. यह समुद्र तल से 17 से 20 मीटर नीचे हैं. 11 मार्च को इसे एक तरफ के यातायात के लिए खोल दिया गया था और अब तक 7 लाख से अधिक वाहन इस मार्ग से यात्रा कर चुके हैं. ये भी पढ़ें :* मुंबई के लोगों का सफर होगा और आसान, मुंबई मेट्रो 3- की शुरुआत जल्द* VIDEO: बीच सड़क नाबालिग ने पिता की BMW के बोनट पर शख्स को लेटाकर किया स्टंट* चिकन तलने वाले नेट से नाली की सफाई, वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट ने खोला राज

मुंबई की कोस्‍टल रोड सुरंग पर करीब 12 हजार करोड़ की लागत आई थी और इसे करीब दो महीने पहले ही शुरू किया गया था. हालांकि अब इसमें रिसाव देखने को मिल रहा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button